February 16, 2026

मकर संक्रांति पर राहुल सिंह, रेशमा शेख की भोजपुरी फ़िल्म “चिट्ठी” का अद्भुत लुक आउट

रिबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट गर्ल रेशमा शेख की बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फ़िल्म ‘चिट्ठी’ का अद्भुत लुक मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया में जारी किया गया है। इस पोस्टर के लुक पर कमाल का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। एकदम यूनिक पोस्टर बनाया गया है। कह सकते हैं कि भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में अब तक का एकदम अलग कॉन्सेप्ट पर बनाया गया यह पोस्टर डिजाइन है। जिस तरह इस फ़िल्म का पोस्टर बनाया है, उसी तरह से फ़िल्म की कहानी भी काफी अलग है। यह कहनाम है इस फ़िल्म के हीरो राहुल सिंह का। उन्होंने आगे बताया कि फ़िल्म चिट्ठी की स्टोरी दिल से जुड़ी हुई असली दास्ताँ से कम भी नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में नया प्रयोग किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एक जमाना था जब अपने दिल के भाव चिट्ठी के जरिये आदान-प्रदान किया जाता है और एक दूसरे के प्रति चिट्ठियों में दिल धड़कता था। मगर यह बीते दिनों बात हो गई है और नये जमाना में इंटरनेट आ गया है, जिससे लोग पास बैठकर भी दूर रहते हैं। जबकि उन दिनों दूर-दूर रहकर भी दिल के करीब रहा करते थे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फिल्म चिट्ठी की निर्माण बड़ी शिद्दत से किया गया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रिबेल स्टार राहुल सिंह ने क्यूट गर्ल रेशमा शेख एक बार फिर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच फुल टू धमाल मचाने आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री काफी डिफरेंट होने वाली है, क्योंकि इस उनका प्यार और रोमांस चिट्ठियों के जरिये दिखेगा।

भोजपुरी फिल्म “चिट्ठी” की पूरी शूटिंग कैमूर, बिहार  में पूरी की गई है। यह फ़िल्म (हिंदी व भोजपुरी) दो भाषाओं में बनाई गई है। फ़िल्म के स्टार कास्ट की बात की जाय तो राहुल सिंह, रेशमा शेख के साथ वर्सटाइल एक्टर देव सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ में अनूप अरोरा, माया यादव, संतोष यादव पहलवान, साहब लाल धारी, रिंकू आयुषी, साहिल राज, जय यादव आदि अपने अभिनय कला से ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में दर्शकों का पूरा का पूरा मनोरंजन होने के साथ साथ उन्हें जगरूकता भरा संदेश भी मिलने वाला है। इस फिल्म के गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो सभी संगीतप्रेमियों के दिल के दिल को छू लेने वाला है।
गौरतलब है कि फिल्म चिट्ठी के निर्माता ब्लू वर्ज फिल्म्स, श्रवण प्रसाद गोंड, अरविन्द यादव हैं। सह-निर्माता सना फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड (फैज़ अहमद)  हैं। फिल्म के निर्देशक दिनेश पाल हैं। लेखक राहुल कुमार हैं। संगीत सावन कुमार ने दिया है। नृत्य अशोक माइती, छायांकन श्रवण कुमार, संकलन डीजे प्रियंका वीडियो, कॉस्ट्यूम नेहा शेख का है। प्रोडक्शन हेड नीरज यादव, सहायक निर्देशक अनिल विश्वकर्मा, मार्केटिंग हेड विजय यादव, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *