April 2, 2026

अमरजीत आर्यन का दर्द भरा भोजपुरी गीत “पिरितिया के पीर” ऐंड म्यूज़िक से हुआ रिलीज

अमरजीत आर्यन की आवाज में एक बेहतरीन भोजपुरी दर्द भरा लोक गीत “पिरितिया के पीर” ऐंड म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। जो काफी पसन्द किया जा रहा है। यह सेड सांग काफी बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है, जिसमें अमरजीत आर्यन की ऎक्ट्रेस भी खूबसूरत दिखाई दे रही है। इस वीडियो सांग को शानदार लोकेशन्स पर शूट किया गया है, इसलिए यह गीत काफी देसी स्टाइल का है और भोजपुरी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अमरजीत आर्यन ने इसे बखूबी गाया है।

ऐंड म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी सांग “पिरितिया के पीर” को अमरजीत आर्यन ने बड़ी खूबसूरती से गाया है और वीडियो में उनकी एक्टिंग भी शानदार दिख रही है। इस दर्द भरे गीत के वीडियो में उनकी ऎक्ट्रेस भी बहुत सुंदर नजर आ रही हैं। इसके गीतकार रामेंद्र राज हैं और म्यूज़िक रवि दिलजान ने तय्यार किया गया है। वीडियो डायरेक्टर मोहम्मद गुफरान हैं। आपको बता दें कि ऐंड एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने अब भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्युस करने के साथ ऐंड म्यूजिक कंपनी की भी शुरुआत कर दी है। जिसका काफी गाने रिलीज होकर दर्शकों में भरपूर लोकप्रिय हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *