February 16, 2026

अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह की लव मैरिज का गाना “वीडियो बनाके ब्लैकमेल करेगी” हुआ वायरल

मुंबई| भोजपुरी की ऎक्ट्रेस अक्षरा सिंह औऱ ऎक्टर अमरीश सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म लव मैरिज का धमाल वीडियो सांग “बनाकर ब्लैकमेल करेगी” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर आउट किया गया है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह की बेहतरीन जोड़ी और कमाल केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गीत का इंटरेस्टिंग पहलू यह है कि इस गाने को खुद हीरो अमरीश सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि उनका साथ दिया है खुशबू जैन और धनंजय मिश्रा ने। संगीत से सजाया है धनंजय मिश्रा ने जबकि लिरिक्स लिखे हैं आजाद सिंह ने।

इस गाने में अक्षरा सिंह का लुक बेहद ब्यूटिफुल दिख रहा है। उनका कॉस्ट्यूम उन्हें और भी ग्लैमरस बना रहा है। अक्षरा सिंह का डांस और उनकी अदाएं इस सांग में देखने लायक हैं। गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘विडियो बनाके बैल्कमेल करेगी’ का विडियो सोशल मीडिया पर भी छा गया है। इस फुल विडियो मे अक्षरा सिंह बहुत ही बोल्ड अंदाज मे दिख रही है। विडियो मे अक्षरा सिंह लहंगा पहनी हुई हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ अमरीश सिंह का डांस भी गजब है।

आपको बता दें कि गुप्‍ता प्रोडक्‍शन एंड स्टूडियो के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लव मैरेज’ में अक्षरा सिंह के अपोजिट अमरीश सिंह हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु हैं। इस फिल्‍म को राम कोमल गुप्‍ता ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर धनंजय मिश्रा हैं। प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और बिट्टू विद्यार्थी ने इसके गाने लिखे हैं। फ़िल्म के लेखक साजिद शमसेर, डीओपी देवेंद्र तिवारी, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री और रिक्की गुप्ता हैं. फ़िल्म के एडिटर संतोष हरावड़े, फाइट मास्टर हीरा यादव हैं। इस फिल्‍म में अक्षरा सिंह, अमरीश सिंह, सोनाली, अवधेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, अयाज खान, के. के गोस्‍वामी, मटरू सिंह, लोटा, सीमा सिंह और अनिता रावत जैसे कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *