April 2, 2026

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज पर ‘छम्मक छल्लो’ बनी थिरकीं आकांक्षा दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी जगत में अपने गानों के साथ ही एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज में ‘छम्मक छल्लो’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस सांग में कल्लू के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन और एल्बम क्वीन आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी सांग में कमाल की लग रही है। सांग के बीच बीच में कल्लू रैप करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस सांग पूरी तरह से बॉलीवुड सांग की तरह फिल्माया गया है।

आकांक्षा दुबे की सोशल मीडिया में लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है। वे इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। जब भी उनका कोई वीडियो सोशल मीडिया जारी होता है। तो उन्हें पसंद करने वाले दर्शक उसे हाथोहाथ उठा लेते हैं वही दूसरी तरफ शिल्पी राज का गाया हुआ गाना भी जल्द ही ट्रेंडिंग में आ जाता है। आपको बता दे कि जब छम्मक छल्लो सांग का टीजर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था तो ये टीजर वायरल हो गया था। अब जब फुल टू धमाल सांग रिलीज किया गया है, तो ये यूट्यूब पर तेजी से भाग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लिरिक्स अजय बच्चन, म्यूजिक प्रियांशू सिंह, निर्देशन भोजपुरिया, कोरियोग्राफी गोल्डी और बॉबी, एडिटिंग मीत जी, परिकल्पना अरविंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *