April 2, 2026

अजय सिंह की “दुल्हनिया आई बलिया में” मुंबई में हुआ धूमधाम से मुहूर्त, कुशीनगर में शुरू होगी जल्द ही शूटिंग

मुंबई|  राजपूताना फिल्म के बैनर तले की निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म “दुल्हनिया आई बलिया में” का भव्य मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में भव्य पैमाने पर की जाएगी। केंद्रीय भूमिका में अजय सिंह और अमीश पांडे नजर आने वाले हैं। उनकी नायिका अमृता पांडेय हैं। उनकी कॉमेंट्री काफी लाजवाब होने वाली है। यह फिल्म सम्पूर्ण फैमिली ड्रामा है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता राजपूताना फिल्म हैं। फ़िल्म के  राईटर पावरफुल डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह (बाबा) हैं। इस फिल्म के  कार्यकारी निर्माता मनोज झा हैं। शानदार सिनेमा फोटोग्राफी कर रहे हैं बृजेश पाल। नृत्य  मयंक श्रीवास्तव, मारधाड़ श्रवण कुमार का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अजय सिंह, अमीश पांडे, अमृता पांडेय, बालेश्वर सिंह, राजकुमार साही, सुधाकर मिश्रा,  सोनू पांडेय, बबलू यादव,  डॉक्टर अमर यादव, अनोज सिंह, गौतम सिंह, कान्हा सिंह, अंकित मिश्रा, राजकुमार मौर्य, राजू सिंह, रवि मंडल, रिंकू आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *