February 15, 2026

दुलारी के बाद टाइगर यादव लेकर आ रहे हैं घंटा – ए डेंजरस लव

 फिल्म निर्देशक टाइगर योगेंद्र यादव फिल्म के बाद अब भोजपुरी फिल्म घंटा – ए डेंजरस लव लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। दुलारी देवी नेशनल फिल्म प्रस्तुत फिल्म  घंटा – ए डेंजरस लव बेहतरीन मेकिंग के साथ फुल टू एक्शन फिल्म बनाई जाने वाली है। यह फिल्म दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगी, जो प्यार, मोहब्बत, रोमांस, रोमांच, मारधाड़, हास-परिहास से परिपूर्ण होगी। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म से कृष्णा सिंह बतौर हीरो लांच हो रहे हैं, उनका एक्शन और रोमांस दर्शकों को खूब लुभाएगा। इस फिल्म से कृष्णा की  फिल्म इंडस्ट्री से धमाकेदार एंट्री हो रही है। फिल्म का मुहूर्त 25 जनवरी को किया जायेगा। इस फिल्म कृष्णा सिंह के साथ धर्मेन्द्र यादव अर्पण भी सशक्त भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के बारे अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।  उम्मीद की जाती है कि मल्टी टैलेंटेड टाइगर योगेंद्र यादव के निर्देशन में बनी फिल्म प्यार से बोलो देवा, अत्याचार, दुलारी के बाद अब घंटा – ए डेंजरस लव भी एक बेहतरीन फिल्म साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *