February 10, 2026

‘बंसी बिरजू’ से आया आदित्य ओझा और सपना गिल का हॉट सांग ‘छोड़ न ए राजा’

भोजपुरी के सिनेस्टार आदित्य ओझा और खूबसूरत अदाकारा सपना गिल के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “बंसी बिरजू” का बेहद रोमांटिक सांग “छोड़ा न ए राजा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ हो गया है। इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गाने को खूब पसन्द किया जा रहा है। इस के वीडियो में आदित्य ओझा और सपना गिल की जोड़ी और केमिस्ट्री खूब जम रही है। सपना काफी हसीन और ग्लैमरस दिख रही हैं। जिनकी मदमस्त अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। वही आदित्य ओझा भी सांग में अपने रोमांटिक अंदाज से सपना को अपनी ओर खींचने में कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। गाने के कुंदन प्रीत गीतकार हैं और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है।

इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू को संतोष मिश्रा ने लिखा है, जो जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक रहे हैं। प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी ‘बंसी बिरजू’ के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती और धमाल काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच एक गजब की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रही है।

फिल्म बंसी बिरजू के निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार आशीष वर्मा और छायाकार डीके शर्मा हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *