April 2, 2026

अभिनेत्री से निर्मात्री बनीं रूपा मिश्रा की फ़िल्म “हम हैं निरहुआ के दीवाना” का लखनऊ में भव्य मुहूर्त संपन्न

बहुत सी हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का परचम लहराने के बाद अब अभिनेत्री रूपा मिश्रा फ़िल्म फ़िल्म निर्मात्री भी बन गई हैं। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन का नाम ”महादेव प्रोडक्शन हाउस” रखा है, उक्त बैनर तले बनने वाली पहली फ़िल्म ”हम हैं निरहुआ के दीवाना” बेहद यूनिक है। फिल्म के मुख्य नायक अनिल सागर और नायिका स्वयं रूपा मिश्रा हैं। टैलेंटेड फिल्म मेकर मुरली लालवानी की फ़िल्म तेजस्विनी यादव आईपीएस में टाइटल रोल करने वाली रुपा मिश्रा की बतौर निर्मात्री इस पहली फ़िल्म का निर्देशन मुरली लालवानी कर रहे है। फ़िल्म का नाम बेहद यूनिक है “हम हैं निरहुआ के दीवाना”। इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त लखनऊ के अद्या रिसोर्ट में किया गया। फ़िल्म के शुभ मुहूर्त का नारियल लखनऊ के एस आर कॉलेज के चेयरमैन पवन सिंह चौहान के हाथों तोड़कर किया गया। उन्होंने मुहूर्त क्लैप भी दिया। इस अवसर पर फिल्म की पूरी यूनिट के साथ-साथ विशिष्ठ अतिथि एवं कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने फ़िल्म की निर्मात्री रूपा मिश्रा को हार्दिक बधाई दी और फिल्म की सफलता की कामना किया।

उल्लेखनीय है कि महादेव प्रोडक्शन और एच एस मूवी के बैनर तले बन रही फिल्म “हम हैं निरहुआ के दीवाना” निर्मात्री रूपा मिश्रा हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक मुरली लालवानी संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में रूपा मिश्रा और पॉपुलर सिंगर एक्टर अनिल सागर की रोमांटिक जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। साथ ही मनोज सिंह टाइगर, उमेश सिंह और रितेश कुमार जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। फ़िल्म के संगीतकार साहिल खान व वी के सिंह हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, सुमित चन्द्रवंशी हैं। डीओपी विकास पाण्डेय हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं। मुख्य कलाकार रूपा मिश्रा, अनिल सागर, मनोज टाइगर, उमेश सिंह, उमर खान, स्वीटी सिंह, रमजान शाह, करण सिंह, प्रिया मिश्रा, राजा भोजपुरिया, रितेश सिंह, पप्पू सिंह राजपूत हैं। विशेष आकर्षक गाने में संजना सिल्क नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *