February 11, 2026

अभिनेत्री श्वेता म्हारा का धमाकेदार गाना “पायलिया छमके लागल पाँव में” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

भोजपुरी की नम्बर 1 म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने मशहूर लोकगायिका पूजा श्रीवास्तव का धमाकेदार गाना “पायलिया छमके लागल पाँव में” रिलीज किया है जिसमें बेहद खूबसूरत और क्यूट अदाकारा श्वेता महारा के जलवे दिखाई दे रहे हैं।
यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसे शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा प्रोड्युस किए गए इस म्यूज़िक वीडियो में श्वेता महारा इतनी ब्यूटिफुल और ग्लैमरस दिख रही हैं, कि एक सेकंड के लिए भी आपकी नजरें नहीं हट सकतीं। सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसे भव्य पैमाने पर शूट करवाया है। आपको बता दें कि म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स हमेशा कुछ अलग और बड़ा करती रहती है। भोजपुरी गीतों के स्तरीय फिल्मांकन को बढ़ावा देकर एक नया माइलस्टोन तय किया है। काफी सारे डांसर्स के साथ जब श्वेता म्हारा ठुमके लगा रही हैं तो दर्शक देखकर मदहोश हुए जा रहे हैं। इसकी लोकेशन रमणीय है और इतना प्यारा सांग लग रहा है जिसे देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है। बेजोड़ कॉस्ट्यूम्स और उसपर से श्वेता की कातिल अदाएं, क्या कॉम्बिनेशन है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने पायलिया छमके लागल पाँव में” के बोल दिनेश बटोहिया ने लिखे हैं संगीत आर्या शर्मा का है।पूजा श्रीवास्तव ने इसे अपनी खास शैली में गाया है। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड जुबैर शाह, पंकज सोनी हैं। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी अपने बैनर तले शानदार और भव्य म्यूज़िक वीडियो बना रही है और इस तरह के गीतों के फिल्माकंन से स्पष्ट हो गया है कि भोजपुरिया दर्शकों के लिए कंपनी बेहतरीन लोकेशन्स के साथ अद्भुत गाने लगातार ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *