April 6, 2026

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मनाया बिरसा मुंडा जी की जयंती

आज दिनांक 15 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी जिले के गंगापुर नगर के कार्यकर्ताओं ने गंगापुर गोला बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी का जयंती मनाया सभी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन करके माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की प्रवास पर आए राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। उनकी वीरता और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनका जीवनपर्यंत संघर्ष हम लोगों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव,नगर एफएफडी संयोजक सौरभ गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रिंस केसरी ,सुनील गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *