April 2, 2026

पवन सिंह के साथ सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव भोजपुरी फ़िल्म ‘धर्मा’ में दमदार भूमिका में आएंगे नजर

मुंबई : फ़िल्म लेखक से अभिनेता बने सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ दो दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां, पवन सिंह के साथ भोजपुरी फ़िल्म धर्मा में दमदार भूमिका एसपी क्राइम ब्रांच के रोल में सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव नजर आएंगे।

इस फ़िल्म में पवन सिंह मुख्य भूमिका में बतौर नायक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, अयोध्या, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के रमणीय स्थानों पे की जा रही है। चूंकि सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव एक अच्छे लेखक हैं और फ़िल्म धर्मा का लेखन भी उन्होंने ही किया है। इस फ़िल्म की कहानी उन्होंने लिखी है और वह एक स्पेशल पुलिस की भूमिका में हैं। धर्मा में उनका बेहद दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदार है। जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

भोजपुरी फिल्म धर्मा में सिद्धार्थ श्रीवास्तव एसपी क्राइम ब्रांच के रोल में है, इसमे उनका लुक भी बेहद खास सीरियस है। इस फ़िल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी दिखाई देने वाली है। निर्माता डीआरजे रिकॉर्ड्स के राज जायसवाल हैं। फिल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *