April 1, 2026

सिनेस्टार सत्येन्द्र सिंह की माँ आशीर्वाद देने के लिए उनकी फ़िल्म के सेट पर पहुंची

भोजपुरी के डायनामिक ऎक्टर सत्येन्द्र सिंह अब सिनेमाघरों में “भूचाल” लाने को तैयार हैं। जी हां, सत्येन्द्र सिंह राजपूत और निधि झा ने अपनी फ़िल्म “भूचाल” की शूटिंग पूरी कर ली है। सत्येन्द्र सिंह की जिंदगी का सबसे यादगार पल तब आया जब अचानक उनकी माताजी उन्हें आशीर्वाद देने
फ़िल्म के सेट पर पहुंच गई। दरअसल सतेन्द्र सिंह शूटिंग कर रहे थे और उनकी मम्मी फ़िल्म के सेट पर आई तो जैसे उन्हें सारी खुशियां मिल गई। सत्येन्द्र सिंह ने फ़िल्म के सेट पर माता जी के साथ ली गई कुछ तस्वीरो को साझा करते हुए लिखा है “नमस्कार दोस्तों, जीवन का एक यादगार पल तब आया जब अचानक मेरी माँ आशीर्वाद देने के लिए फ़िल्म के सेट पर आईं। जीवन मे सारी खुशियाँ मिल गईं। धन्यवाद राजू भय्या और पूरी टीम”
सत्येन्द्र सिंह ने डायरेक्टर राजू चौहान का भी दिल से शुक्रिया अदा किया है। वह कहते हैं “बहुत बहुत धन्यवाद राजू चौहान भइया, दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके साथ लगातार फ़िल्म करने का मौका मिला। और आपने मुझे फ़िल्म दी।”
गौरतलब है कि सत्येन्द्र सिंह राजपूत और लूलिया गर्ल निधि झा ने बिहार के गोपालगंज में अपनी नेक्स्ट भोजपुरी फ़िल्म भूचाल की शूटिंग की है। ए आर जे फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर ए आर जे फिल्म्स, को-प्रोड्यूसर अंजलि धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, शब्बीर अहमद सिद्दीकी हैं। फ़िल्म के निर्देशक हैं राजू चौहान हैं।
आपको बता दें कि सत्येन्द्र सिंह ने घात, हमके दारू न मेहरारू चाहिए, देवरा पे मनवा डोले है, लावारिस जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाया है। इनकी फिल्मो को बॉक्स ऑफिस पर खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *