February 15, 2026

खेसारी लाल यादव और प्रीति सिंह के रोमांस का तड़का दिखेगा फिल्म “लिट्टी चोखा” के गाना “फ्रीज में जवानी” में, कल 29 मई को होगा सांग आउट

मुंबई| सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के फैन्स के लिए एक बिग गुड न्यूज है। दरअसल खेसारी लाल स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का धमाकेदार सांग “फ्रीज में जवानी” कल 29 मई को सुबह 5:45 बजे आरडीसी भोजपुरी चैनल से रिलीज होने जा रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव और प्रीति सिंह के रोमांस का तड़का नजर आएगा। इस गाने का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट किया गया है जिसे देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हो गए हैं और इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये एक बेहद शानदार गाना है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अवतार नजर आ रहा है, जिसमें खेसारीलाल यादव और प्रीति सिंह के बीच गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। टीज़र से ही अंदाजा हो रहा है कि यह एक धमाकेदार सांग होगा जो मिलियंस में व्यूज हासिल करेगा।
इस गीत को खेसारी लाल यादव और अलका झा ने गाया है जबकि ओम झा का संगीत है और आशुतोष तिवारी ने लिरिक्स लिखे हैं।
इस गाने में प्रीति सिंह कहती हैं कि वो जल रही हैं तो ख़ेसारी लाल यादव गाते हैं कि अपनी जवानी को फ्रीज में रख दो। इस गाने का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है इसलिए उम्मीद है कि यह गाना रिलीज होते ही बवाल मचा देगा।
प्रीति सिंह ग्रीन कलर के सूट में और अपनी अदाओं से बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। खेसारी लाल यादव का यह सांग दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।
गाना बेहद देसी स्टाइल में गाया हुआ है इसीलिए दर्शकों को खूब भाने वाला है।
बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का बेहतरीन निर्देशन किया है निर्देशक पराग पाटिल ने। समाज को जागरूक करने वाली इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है। फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, प्रीति सिंह, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडे, प्रकाश जैस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *