February 16, 2026

अजय सिंह की “दुल्हनिया आई बलिया में” की शूटिंग शुरू हुई कुशीनगर में

मुंबई| राजपुताना फिल्म्स के बैनर तले की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिनिया आई बलिया में’ की शूटिंग कुशीनगर में बहुत ही जोर शोर से चल रही है। भोजपुरी जगत के बहुत ही पावरफुल डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह (बाबाजी) के अगुवाई में ये फिल्म की जा रही है। इस फिल्म के हीरो अजय सिंह, अमीष पांडेय, मनोज दिवेदी हैं। केंद्रीय भूमिका में अजय सिंह हैं और उनकी नायिका मानवी चौहान हैं। उनकी कॉमेंट्री काफी लाजवाब होने वाली है। इस फ़िल्म में अजय सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल है, जोकि दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाला है। यह फिल्म सम्पूर्ण फैमिली ड्रामा है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। फिल्म के निर्माता राजपूताना फिल्म हैं। फ़िल्म के राईटर पावरफुल डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह (बाबा) हैं। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता मनोज झा हैं। शानदार सिनेमा फोटोग्राफी कर रहे हैं बृजेश पाल। नृत्य मयंक श्रीवास्तव, मारधाड़ श्रवण कुमार का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अजय सिंह, अमीष पांडेय, मानवी चौहान, बालेश्वर सिंह, राजकपूर शाही, सुधाकर मिश्रा, बबलू यादव, अमर यादव, बबलू पंडित, कान्हा सिंह, गौतम सिंह, राजकुमार मौर्या, राजू सिंह, निगम जी व अन्य कलाकार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *