February 16, 2026

बिहार में फिर धूम मचा रही है भोजपुरी फिल्म ‘पवन पुत्र’

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग सुपरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘पवन पुत्र‘ एक फिर से बिहार के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। लॉकडाउन के बाद जैसे ही बिहार के सिनेमाघर खुले वैसे ही यह पर पवन सिंह का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को एक बार फिर से बिहार में रिलीज किया गया है।

इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह के कई सैड देखने को मिले थे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका पंडित और नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी नजर आई हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग भव्य पैमाने पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं। पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित रोमांटिक भूमिका में हैं। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पवन सिंह के साथ लांच किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार आजाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, सरवर मीर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अयाज खान, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, धामा वर्मा, इमरोज अख्तर, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगुले, निशा झा, जया पांडेय, उजैर खान, अजय आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *