February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी ने किया ‘बागी’ रिलीज

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघावनी की भोजपुरी फिल्म ‘बागी-एक योद्धा’ आज शनिवार को वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसका प्रीमियर 2 लाख लोगों ने देखा है। शाम तक 1 मिलियन यानि 10 लाख व्यूज होने का आसार दिख रहा है। फिल्म का निर्माण जेआर प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त ऐक्शन दर्शकों को देखने को मिल रहा है, वहीं काजल राघवानी खेसारी के साथ रोमांस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।

इसके अलावा इस फिल्म का गाना ‘वॉट्सऐप के मेसेज बन के धनिया’ का विडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जो की कभी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। गाने के विडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। गाने का बोल है- मिले खातिर आ जा बेकरार हम बानी, तोहरो मन करैला कि ना हो। इसके जवाब में खेसारी लाल यादव कहते हैं- वॉट्सऐप के मेसेज बनके धनिया एही बेरा चल आईं का हो। फिल्म का म्यूजिक भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी ने खरीद है। जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री में जब से आई है तब से तहलका मचा रही है।

कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार है। आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी कंपनी भोजपुरी इंडस्ट्री की दशा और दिशा बदलने का काम कर रही है। फिल्म के निर्माता जयंत घोष एवं सह-निर्माता कलीम खान हैं, जबकी फिल्म का निर्देशन शेखर शर्मा ने किया है। फिल्म की कथा, पटकथा, संवाद अरबिन्द तिवारी ने लिखी है। फिल्म को संगीत से मधुकर आनंद ने सजाया है। फिल्म के रिलिक्स कवि प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, प्रकाश जैस, अयाज खान, बालेश्वर सिंह, विनोद मिश्रा, बालेश्वर सिंह, माया यादव, दीपक सिन्हा, संजीव मिश्रा, नागेश मिश्रा आदि हैं। https://youtu.be/BGDsFoLHYDI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *