February 15, 2026

अजय शिकारी और नेहा राज का मस्ती से भरपूर लोकगीत ‘टोडी में घुसल चाऊर के खुदी’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिंगर एक्टर अजय शिकारी और पॉपुलर सिंगर नेहा राज की जुगलबंदी में आया मस्ती से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘टोडी में घुसल चाऊर के खुदी’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह गाना देसी धुन स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। रोमांटिक पति-पत्नी की नोक झोक पर आधारित यह गाना बहुत बढ़िया है, साथ ही साथ इस सांग का म्यूजिक और भी जबरदस्त हैं, जो सुनते ही मन झूम उठता है। इस गाने को सिंगर एक्टर अजय शिकारी और भोजपुरी की स्टार सिंगर नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाकर संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया है।

रोमांटिक मस्ती से भरपूर यह सांग हर किसी का दिल जीत रहा है और श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्टर एक्ट्रेस ने बहुत प्यारा परफॉर्मेंस किया है, जोकि देखते ही बन रहा है। इस गाने को गीतकार मनोज यादव ने अपनी कलम के जादूगरी से कमाल का गीत लिखा है। संगीतकार चमन सिंह ने इस गीत का बहुत ही मधुर संगीत दिया है। इस गाने के निर्माता प्रमोद हैं, जो उनका 2025 का नया साल का नया धमाल है। इसकी रिकार्डिंग सांई म्युजिक (अवनीश अवस्थी) ने किया है। इनके वीडियो डायरेक्टर लव शर्मा हैं।
बता दें कि फ़िल्म निर्माता विनोद कुमार अब म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाकेदार कदम रख दिया गया। उन्होंने देसी धुन स्टूडियो ऑफिसियल यूट्यूब चैनल लांच किया है, जिस पर एक से बढ़कर एक मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी के गाने रिलीज होंगे, जिससे संगीतप्रेमियों का फुल एंटरटेनमेंट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *