February 15, 2026

पूनम दूबे ने किया हिम्मत की डबिंग पूरी

सिनेतारिका पूनम दूबे ने सोहम फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हिम्मत की अपने हिस्से की डबिंग पूरी कर लीं हैं। केंद्रीय भूमिका निभा रही पूनम इस फिल्म में अपनी अदा का जलवा बिखरने के साथ ही साथ जबरदस्त स्टंट भी करती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके नायक गौरव झा हैं। उनकी युगलबंदी दर्शकों को देखते ही बनेगी। यह जोड़ी दर्शकों का खूब इंटरटेनमेंट करने वाली है। उन दोनों सितारों ने पिछले महीने नेपाल की हसीन वादियों में तथा रांची रमणीय स्थलों पर शूटिंग पूरी किये हैं। फिल्म के निर्माता राजेश कुमार वर्मा हैं जबकि फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मनोज नारायण हैं। एसोसिएट डायरेक्टर चंद्र भंडारी, कैमरामैन रामसरन उप्रेती, फाइट मास्टर रोशन श्रेष्ठ हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा, पूनम दूबे, मनोज नारायण, अयाज खान, निशा सिंह, धर्मेंद्र, धर्म शांतनु सिंह, अमृत कुमार, बबलू सिंह, शीतल सिन्हा, ऋतु इत्यादि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *