February 18, 2026

शिल्पी राज का जबर्दस्त गाना ‘बलमु के हिपिया’ में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने ढाया कहर

भोजपुरी सिनेमा को चाहने वालों की करोड़ों में तादाद है। वही जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों का जब भी कोई गाना साथ में आता है तो वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाता है। इस जोड़ी का नया गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुचर्चित फिल्म फसल से रिलीज किया गया है।

जिसके बोल हैं ‘बलमु के हिपिया’। इस फ़िल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने ने इंटनेट पर रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है और लोगों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है। दर्शक निरहुआ और आम्रपाली के गानों को देखना और सुनना खूब पसंद करते है। इनकी जोड़ी ने एक साथ मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। वही इस गाने को भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है।

गाने की शुरुआत में दोनों फिल्म देख रहे होते हैं। और निरहुआ उठकर घर चले आते हैं और आम्रपाली भी उनके पीछे पीछे चली आती हैं इसके बाद आम्रपाली दुबे अपने पति निरहुआ से कहती है कि उड़ेला फर फर बहे पुरवइया…चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया….उड़ेला फर फर बहे पुरवइया…चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया…दिलवा में गोली दाग है…राजा जी के हिपिया हीराउआ से हैपी लागे है…।

गाने में जहां दोनों एक समय देहाती भेषभूषा में नजर आते हैं तो वही दूसरे ही सीन में दोनों एक दम मॉर्डन अवतार में दिखाई देते हैं दोनों को के ऊपर देसी से लेकर वेस्टर्न लुक जच रहा है। उसके ऊपर आम्रपाली की मनमोहक अदाएं दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज ‘बलमु के हिपिया’ को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है, गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर, वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *