February 15, 2026

शिखा मिश्रा का जन्मदिन ओमकारा के सेट पर

धड़कन गर्ल सिनेतारिका व फिल्म निर्मात्री शिखा मिश्रा को जन्मदिन की बधाई  देने व शुभकामना देने वालों का दो दिन पहले से ही सिलसिला जारी हो गया और उनके फोन पर कॉल व मैसेज करने के साथ-साथ सोशल सोशल साइट्स पर बधाइयों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में उनके घर परिवार के लोगों, खास मित्रों एवं फिल्म जगत से जुड़ी हुई बहुत सी नामचीन हस्तियों ने उन्हें बधाई व शुभकामना दिया और साथ ही उन्हें जीवन में हमेशा खुश और कामयाब रहने की दुआ की। इतनी सारी शुभकामनाएं व बधाइयां पाकर शिखा मिश्रा काफी खुश हैं और सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि इस बार का शिखा मिश्रा का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी यादगार रहा। एक तो उनकी होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म ओमकारा की शूटिंग का सेट था तो दूसरे फिल्मी सितारों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी उनकी खुशी में शामिल हुए। इस तरह से यादगार लम्हों के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने की प्लानिंग के लिए उन्होंने अपने पति महेंद्र तिवारी का शुक्रिया अदा किया।
उल्लेखनीय है कि  शिखा ग्लोबल इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ओमकारा का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है।

जिसमें केंद्रीय भूमिका में भोजपुरिया बाहुबली के नाम से फेमस प्रिंस सिंह राजपूत हैं। उनकी नायिका रूपा सिंह व ऋतू सिंह हैं। स्पेशल सांग में चांदनी सिंह भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की निर्मात्री शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार ओम झा हैं। शिखा मिश्रा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। भोजपुरी सिनेमा को वे  साफ-सुथरी छवि वाली संपूर्ण पारिवारिक फिल्म देना चाहती हैं। वे हर वर्ग के दर्शकों को देखने लायक फिल्म का निर्माण कर रही हैं, ताकि हर कोई उनकी फिल्म देख कर खूब मनोरंजन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *