February 13, 2026

शांति से मनायें नया साल: स्मिता प्रभु, मिसेज इंडिया- प्राईड आफ द नेशन-2021

मिसेज इंडिया – प्राईड आफ द नेशन, श्रीमती स्मिता प्रभु ने कहा है कि नए साल के जश्न को शांतिपूर्वक मनायें. ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ 13 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय, वाराणसी की संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय के साथ बेंगलूरू में बातचीत के फेसबुक लाईव वीडियो में स्मिता प्रभु ने मस्जिद-मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को नियंत्रित करने हेतु वर्तमान कानूनों को कड़ाई से लागू करने की बात कही.  इसका मतलब यह हुआ कि रात 10 से सुबह 6 के बीच साऊण्ड पूरी तरह आफ हो, दिन के दौरान भी स्पीकर बॉक्स ककी ऊंचाई जमीन से 8 फ़ीट से अधिक नहीं हो और स्पीकर बॉक्स का मुंह अंदर की तरफ हो. स्मिता प्रभु ने साइलेंस जोन में हार्न, बैंड और स्पीकर पर जुर्माना लगाने की बात कही. नए साल के मौके पर पटाखे और डी.जे. के सवाल पर मिसेज इंडिया प्राईड आफ द नेशन, स्मिता प्रभु ने कहा कि तेज आवाज और धुंये से सभी को परेशानी होती है. अगर आप डीजे बजा रहे हैं तो इसे साऊण्ड प्रूफ हाल में बजायें . अपनी खुशियां अपने आंगन में ही मनायें और ऐसा कोई कृत्य नहीं करें जिससे आसपास के लोगों को कोई भी तकलीफ हो.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *