June 13, 2026

News

लिटिल फ्लावर हाऊस, वाराणसी के विद्यार्थियों ने पटाखों के पूर्ण बहिष्कार का लिया संकल्प

पटाखों के खिलाफ पिछले 11 वर्षों से अभियान चलाने संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ ने आज सोमवार को लिटिल फ्लावर हाऊस, ककरमत्ता, वाराणसी में पटाखों के पूर्ण बहिष्कार हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया।  विद्यार्थियों ने संकल्प लिया  कि वे दीपावली या किसी भी उत्सव-त्यौहार पर पटाखों का बिल्कुल प्रयोग नहीं करेंगे।  सत्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित आज के इस शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पटाखों के दुष्परिणामों के बारे में बताया।  बताया कि एक दिन के शौक के चलते पूरे 4 दिनों तक अस्थमा के मरीज छटपटाते रहते हैं और पटाखों के चलते हर साल सभी अस्पतालों के आई.सी.यू. और वार्ड फुल हो जाते हैं।  जिस पटाखे के चलते इतनी अधिक तकलीफ और साल दर साल इतनी अधिक मौतें होती हैं, वह पटाखा किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। लिहाजा पटाखे को उत्सव से जोड़ने की भूल न करें।   पूर्वांचल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार पाण्डेय (गैलैक्सी हॉस्पिटल, वाराणसी) ने वैज्ञानिक तरीके से विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार से पटाखों के चलते अस्थमा और ह्रदय के मरीजों,  नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, वृद्धों और यहां तक कि पालतू पशु पक्षियों को परेशानी होती है। प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु गुलाटी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में  विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे किसी भी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में पटाखों का बिल्कुल प्रयोग नहीं करेंगे।  सभी ने यह भी शपथ ली कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे।  

Read More

गाँधी 150 जयंती वर्षोतस्व में बेनियाबाग स्थित गाँधी चौरा की उपेक्षा से बनारस के गाँधीजन रोष में। ऐतिहासिक बेनियाबाग पार्क की सफाई और रख रखाव के लिए गाँधी जयंती याद दिलाते हुए कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

साझा संस्कृति मञ्च वाराणसी की ओर से मंडलायुक्त बनारस और नगर आयुक्त नगर निगम को बेनियाबाग स्थित गाँधी चौरा ( महात्मा

Read More

‘‘सेवा एवं सांस्कृतिक सप्ताह’’ प्रथम दिन : ‘‘काशी रक्तदान, महादान’’ शिविर का हुआ आयोजन

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी के तत्वावधान मे श्री शिवप्रसाद गुप्त डिविजनल डिस्ट्रक हास्पीटल द्वारा संचालित ब्लड बैंक एण्ड कम्पोनेन्ट

Read More

निसंतान दंपत्तियों की कोख भरने की खुशी में एक उत्सव मनाया गया

वाराणसी। वंश फर्टिलिटी एवं टैस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर, अलईपुर में आज एक आयोजन हुआ जिसमें निःस्तान दम्पतियों द्वारा उनकी कोख

Read More