February 16, 2026

गुंजन सिंह का नया विवाह गीत “बाबा अंगना में मड़वा छवाई दिहा हो” है बेहद इमोशनल, मिल रहा लोगों का प्यार

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह अपने फैन्स के लिए एक मगही विवाह गीत लेकर आए हैं जिसका नाम है “बाबा अंगना में मड़वा छवाई दिहा हो”। इस गाने में ऎक्ट्रेस कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और शादी विवाह की रस्मों को इस गाने में आकर्षक रूप से दिखाया गया है। गुंजन सिंह का ये नया गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें इमोशंस का तड़का है। गाने को कुछ ही घन्टे में खूब व्यूज मिल रहे हैं।
यह गाना गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी के मोस्ट फेमस सिंगर्स में गिने जाते हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह ने कई सुपरहिट गाने एक साथ गाए हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है।

गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि मेरा यह लेटेस्ट विवाह गीत आ गया है। आपलोग आशिर्वाद दें। यह मेरा एक खास सांग है।”
सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।
वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का दिल भावनाओं से भर जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। बाप बेटी के इमोशंस को बखूबी पेश किया गया है।
गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें ऎक्ट्रेस बेहद ब्यूटिफुल और प्यारी दिख रही हैं। गाने के खूबसूरत लिरिक्स को अमन अलबेला ने लिखा है संगीत दिया है गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट ने। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *