February 15, 2026

सुमित सिंह चन्द्रवंशी ऑफिसियल से रिलीज हुआ सुमित सिंह चन्द्रवंशी, मोनू अलबेला का रोमांटिक गाना “बहोत प्यार करिले तोहसे”

भोजपुरी सिनेमा के सबसे व्यस्त एक्टर, गीतकार और सिंगर सुमित सिंह चन्द्रवंशी का नया गाना “बहोत प्यार करिले तोहसे” सुमित सिंह चन्द्रवंशी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो खूब पसन्द किया जा रहा है। इस गाने में सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ मोनू अलबेला की भी आवाज है। इस गाने को लेकर सुमित सिंह चंद्रवंशी भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “रिलीज हो गया है मेरा नया गाना। “बहोत प्यार करिले तोहसे, आशीर्वाद जरूर दीजियेगा, जय मातादी।”

लिंक
https://youtu.be/WK-Rc9Ud7Dk

सुमित सिंह चंद्रवंशी के इस गाने को खूब ज्यादा सुना जा रहा है और यह गाना सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है। सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने न केवल इसके लिरिक्स लिखे हैं बल्कि उन्होंने ही इसको अपनी आवाज भी दी है। सुमित सिंह चन्द्रवंशी द्वारा लिखे गए इस गीत को राहुल चौधरी ने संगीत से सजाया है। कम्पोज़र सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी, मोनू अलबेला और समिक्षा शर्मा ने मिलकर गाया है।
इस भोजपुरी सांग का अभी केवल ऑडियो आउट हुआ है, जल्द ही इसका वीडियो जारी किया जाएगा। परिकलपना रितिक कुमार हैं। निर्माता अमित सिंह चंद्रवंशी हैं। सुमित सिंह चन्द्रवंशी के फैन्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। सुमित सिंह चन्द्रवंशी, मोनू अलबेला का यह गाना यूथ में काफी पॉपुलर हो रहा है और उसकी वजह है इसमे उन दोनों की गजब गायकी और दिल को छू लेने वाले शब्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *