February 18, 2026

सुपर स्टार प्रतीक मिश्रा, अंतरा सिंह प्रियंका का न्यू सांग “ए राजा हमके बनारस घुमाई दा” रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

फिल्म “राजा राजकुमार” से अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले सुपर स्टार प्रतीक मिश्रा का एक न्यू सांग “ए राजा हमके बनारस घुमाई दा” रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। सिंगर एक्टर प्रतीक मिश्रा के इस सांग को उनके फैन्स और दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
प्रतीक मिश्रा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस गीत को प्रतीक मिश्रा और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं अजय ओझा ने। इसको संगीत से सजाया है अभिराम पाण्डेय ने। इसके डायरेक्टर सन्दीप राज हैं। प्रतीक मिश्रा का यह वीडियो सांग आउट होते ही पॉपुलर हो रहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी के सुपर स्टार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह स्टारर फिल्म “राजा राजकुमार” से नवोदित अभिनेता प्रतीक मिश्रा ने सेकंड हीरो के रूप में एंट्री की थी और उन्हें उनकी गजब की परफॉर्मेंस के लिए खूब शाबाशी और वाह वाही मिली। गायक से नायक बने प्रतीक मिश्रा अब अपनी नेक्स्ट फिल्म “तुमसे अच्छा कौन है” में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। सिंगर से ऐक्टर बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोकप्रिय गायक प्रतीक मिश्रा ने नायक बनकर सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाल मचाया है। फिल्म राजा राजकुमार में प्रतीक मिश्रा के काम को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा।
“ए राजा हमके बनारस घुमाई दा” के कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी सन्तोष यादव, एडिटर मुरली, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश पाण्डेय (बबलू) और डिजिटल हेड आशीष यादव हैं।
आपको बता दें कि प्रतीक मिश्रा के बेशुमार गानों को भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। उनका भोजपुरी गाना ‘हेलो हेलो बोलती’ को ऑडिएंस ने काफी पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *