February 15, 2026

विक्की सिंह का देहाती छठ गीत “छठ नईहर से उठाईब ए सईया” रोज़ रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

भोजपुरी के मशहूर लोकगायक विक्की सिंह अपने फैन्स के लिए छठ के महापर्व के विशेष अवसर पर एक खास गाना लेकर आए है। विक्की सिंह का पारंपरिक देहाती छठ गीत “छठ नईहर से उठाईब ए सईया” रोज़ रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। विक्की सिंह के इस गीत को सोशल मीडिया पर भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में विक्की सिंह का अंदाज लोगों को पसन्द आ रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।
गाने को बेहद अच्छे और भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। विक्की सिंह का अंदाज लोगों को भा रहा है।

विक्की सिंह का यह छठ गीत काफी खूबसूरती से शूट किया गया है। गाने में उनके अंदाज देखने वाले हैं। विक्की सिंह के इस सांग में उनकी ऎक्ट्रेस नई साड़ी में वाकई बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं, वहीं विक्की सिंह भी अपने कुर्ता लुक से प्रभावित कर रहे हैं। इस गाने को विक्की सिंह ने गाया है। जबकि इस सांग के गीतकार मनीष मस्ताना, संगीतकार जय गुरुदेवा गोरखपुर हैं। डायरेक्टर दिवाकर पाण्डेय हैं। शिवम आनंद ने मैनेज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *