February 15, 2026

समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट से रिलीज हुआ मनोज लाल यादव और आकांक्षा दूबे का छठ गीत “दउरा माथे पे”

 

लोकगायक मनोज लाल यादव अपने फैन्स के लिए एक नया छठ गीत “दउरा माथे पे” लेकर आए है। गाने में आकांक्षा दूबे फीचर कर रही हैं। समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने के कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। मनोज लाल यादव के इस गीत का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही लोग गाने का इंतजार करने लगे थे। गाने में मनोज लाल यादव का अलग अंदाज लोगों को पसन्द आ रहा है वहीं उनकी ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे खूबसूरत लग रही हैं।
गाने को बेहद अच्छे और भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। यह गीत छठ जैसे पावन पर्व की पूरी फीलिंग दे रहा है।

लिंक

मनोज लाल यादव का यह छठ गीत बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। गाने में उनके अंदाज देखने वाले हैं।
मनोज लाल यादव के इस सांग में ऎक्ट्रेस आकांक्षा दूबे भी वाकई बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं, वहीं मनोज लाल यादव भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है।
देसी स्टार समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “छठ का बहुत ही प्यारा गाना समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट से रिलीज़ हो गया है। प्यारे भाई मनोज लाल यादव की आवाज़ में। आप सब लोग ढेर सारा प्यार आशीर्वाद दीजिए। जय छठी मईया।”
इस गाने को मनोज लाल यादव ने अपनी विशेष शैली में गाया है। जबकि इस सांग के गीतकार प्रभु विष्णुपुरी, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *