February 16, 2026

समर सिंह और आकांक्षा दूबे का रोमांटिक गीत “टुकुर टुकुर” टिप्स भोजपुरी से हुआ रिलीज, चढ़ा लोगों की जुबान पर

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी इस समय इंडस्ट्री की सबसे हिट और हॉट जोड़ी मानी जा रही है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज क्रिएट किए हैं। अब इस हिट जोड़ी ने अपने नए सांग “टुकुर टुकुर” के द्वारा धमाल मचा दिया है। यह शानदार गीत टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है और कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है।

लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस गाने में समर सिंह की क्या एंट्री होती है, बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में जब वह आते हैं तो किसी फिल्म का शूट लग रहा होता है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में जितनी खूबसूरत दिख रही हैं वो उससे पहले किसी गाने में नहीं दिखीं। समर सिंह ने इस गीत के बारे में सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से लिखा है “बहुत ही प्यारा गीत “टुकुर टुकुर टिप्स भोजपुरी से रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशिर्वाद दीजिये …।” समर सिंह ने आकांक्षा दूबे को भी टैग किया है।

इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने के लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है जिसके डीओपी सन्तोष यादव, नवीन यादव हैं। एडिटर पप्पू वर्मा हैं।परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। मैनेजर अफजल शाह हैं। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गीत काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है और समर सिंह और आकांक्षा दूबे की शानदार परफ़ॉर्मेंस लोगों को खूब भा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *