February 14, 2026

“भाग्यवान” की शूटिंग में व्यस्त हैं भोजपुरी के नये खलनायक बन्टी बाबा

उत्तर प्रदेश के संत कबीर की पावन धरती खलीलाबाद में बाबा मोशन फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “भाग्यवान” की शूटिंग में इन दिनों भोजपुरी के नये खलनायक बन्टी बाबा व्यस्त हैं। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म फ़िल्म “भाग्यवान” में नायक राघव पांडेय और नायिका श्रुति राव की फ्रेश जोड़ी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली है। साथ ही अभिनय की पाठशाला संजय पांडेय एक अलग अन्दाज में लीक से अलग हटकर नजर आने वाले हैं। जबकि खलनायक बन्टी बाबा अपनी अदाकारी का लोहा मनवाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि खल अभिनेता बन्टी बाबा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म गोरखपुरिया रंगबाज से किया था। उसके बाद फ़िल्म धनवान में हार्डकोर विलेन के रोल के नजर आने वाले हैं। यह फ़िल्म भाग्यवान उनकी तीसरी फिल्म है। उल्लेखनीय है कि फ़िल्म भाग्यवान के निर्माता शंभू वर्मा हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर फ़िल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव संभाल रहे हैं। फ़िल्म के लेखक शकील नियाजी हैं, जिन्होंने एक अनोखी कहानी के साथ फ़िल्म के कथा-पटकथा का लेखन किया है। संगीतकार अमन श्लोक हैं। छायांकन डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल पाजी, कला सौरभ मिश्रा का है। सह निर्देशक आजम खान हैं।  मुख्य कलाकार राघव पांडेय, श्रुति राव, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, बन्टी बाबा, राघवेंद्र पांडेय, सोनिया मिश्रा, बबलू खान, अंजलि, राम नाथ चौरसिया, कविता आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *