February 16, 2026

गुंजन सिंह की शार्ट फ़िल्म “माँ की महिमा” को मिल रहा है अद्भुत रिस्पांस, एक सच्चे भक्त की कहानी देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल

अपनी गायकी और अभिनय से करोड़ों दिलों को जीतने वाले सुपर स्टार गायक और नायक गुंजन सिंह इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक शार्ट फ़िल्म “माँ की महिमा” लेकर आए हैं जिसमे एक सच्चे भक्त की कहानी पेश की गई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई इस लघु फ़िल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं।
गुंजन सिंह के इस नवरात्रि स्पेशल शॉर्ट फिल्म को भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। 18 मिनट की इस फ़िल्म में बहुत भवनात्मक रूप से मां की महिमा दर्शाई गई है। दर्शक इसे देखकर भक्तिमय भाव मे डूब जा रहे हैं। गुंजन सिंह के साथ जिन एक्टर और ऎक्ट्रेस ने काम किया है वह भी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यह शार्ट फ़िल्म आपको भक्तिभाव में डूबा देती है।

खुद गुंजन सिंह भी इस शार्ट फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस फ़िल्म का लिंक शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है “मां की महिमा शार्ट फ़िल्म आउट कर दी गई है। आपलोग अपना आशिर्वाद दें।”
शार्ट फ़िल्म वाकई बेहतरीन है। 2021 की इस शार्ट फ़िल्म की कहानी बेहद अच्छी है। इसमे दिखाया गया है कि गुंजन सिंह की भाभी की तबियत खराब रहती है, डॉक्टर उन्हें जवाब दे देते हैं, फिर गुंजन सिंह अपनी भाभी को मां का प्रसाद देते हैं जिससे उनकी तबियत ठीक हो जाती है। इस तरह मां की महिमा का चमत्कार सबको हैरान कर देता है।
इसके सिंगर गुंजन सिंह हैं, लिरिक्स अमन अलबेला ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने।
इसके वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर मीत, डीओपी रवि राठौड़, मनीष हैं। बैकग्राउंड म्यूज़िक प्रियांशू मुम्बई का है जबकि परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *