June 10, 2026

खेसारी लाल यादव की फ़िल्म बाप जी का गाना ‘लव वाला डोज़’ का रोमांस चढ़ा परवान

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का प्यार, मोहब्बत, रोमांस से भरपूर फुल इंटरटेनिंग गाना ‘लव वाला डोज़’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस वीडियो सांग में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने लायक है। उनका डांस मूमेंट कमाल का लग रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अलका झा ने गाया है।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फ़िल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्ताँ दिखी है। बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।
उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *