February 16, 2026

आ गया समर सिंह और आकांक्षा दूबे की सुपर हिट जोड़ी का नया धमाल देवी गीत “सातो रे बहिनिया”

इस नवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुरी की सबसे बड़ी सुपरहिट जोड़ी का एक बार फिर से धमाल देखने को मिल रहा है। जी हां, देसी स्टार समर सिंह और ब्यूटी क्वीन आकांक्षा दूबे का नया देवी गीत “सातो रे बहिनिया” का जबरदस्त वीडियो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज हो गया है। इस सांग को खूब पसंद किया जा रहा है। क्या गाना बनाया गया है, इसकी भव्यता वीडियो में साफ नजर आ रही है। देसी स्टार समर सिंह, आकांक्षा दूबे के इस वीडियो सांग का टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग गाने का इंतेजार कर रहे थे। इसलिए जैसे ही यह सांग आज आउट हुए, इस गाने का दर्शक दिल से स्वागत कर रहे हैं। इस नवरात्रि स्पेशल सांग में इन दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है वहीं दोनों का डांस भी बवाल मचाने वाला है। इस की झलक टीज़र में ही मिल गई थी।

निर्माता रत्नाकर कुमार के सांग सातो रे बहिनिया” की खास बात यह है कि इसकी मेकिंग पर काफी खर्च किया गया है यह एक भव्य देवी गीत है। नवरात्रि के त्योहार को इस सांग में काफी डांसर्स के साथ बखूबी कैप्चर किया गया है। समर सिंह का यह बहुत ही प्यारा देवी गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। समर सिंह की आवाज़ में यह बेहद भक्तिमय गीत है, जिसमे समर सिंह के साथ आकांक्षा दूबे बड़ी प्यारी नजर आ रही हैं। गाना दर्शकों को खूब रिझा रहा है। समर सिंह ने इसके वीडियो में बड़े भक्तिमय ढंग से परफॉर्म किया है। समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में बताया कि मेरा बहुत ही प्यारा नवरात्रि गीत सातो रे बहिनिया” का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हो गया है , आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये।” यह गाना वाकई देखने लायक है। समर सिंह के गाए हुए गाने के बड़े ही अच्छे गीत विशाल भारती ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। डायरेक्टर भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल व बॉबी जैक्सन हैं, एडिटर मीत जी हैं। प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *