February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू, चांदनी सिंह का जबरदस्त देवी गीत “तोहार शेर हs ई मईया” अनुपमा फिल्म्स से हो गया रिलीज

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के उप्लक्षय में भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए एक शानदार देवी गीत “तोहार शेर हs ई मईया” लेकर आ गए है। इस धमाल वीडियो सांग को अन्नपुर्णा फिल्म्स के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे खूब देखा औऱ पसन्द किया जा रहा है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट फ़िल्म हीरोइन चांदनी सिंह ने काम किया है वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। साड़ी में चांदनी सिंह क्यूट नजर आ रही हैं। अरविन्द अकेला कल्लू की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस चाँदनी सिंह के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। फुल टू इंटरटेनिंग यह गाना एक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है। उनकी ऎक्ट्रेस चांदनी सिंह साड़ी मे बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं। अरविन्द अकेला कल्लू इसमे गाते हैं “तोहार शेर हs ई मईया अकेला चलेला।”

इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है अन्नपुर्णा फ़िल्म से आ गया है बहुत ही जबरदस्त देवीगीत तोहार शेर हs ई मईया। उम्मीद है कि आपलोगों का जरूर प्यार मिलेगा।”
इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार रौशन सिंह हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं। मैनेजर पंकज बिहारी हैं। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है जबकि चुनमुन चौबे का आशीर्वाद है। अर्जुन यादव आर्य, अनुज आर्यन का विशेष सहयोग है जबकि गुड्डू जी पाण्डेय, सुजीत मीडिया आरा और हनुमान जी पाण्डेय का आशीर्वाद प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *