February 10, 2026

फिर साथ आई कल्लू, नीलम और शिल्पी की तिकड़ी, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स हुआ ‘कबले लईका होई दुसरका’ रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू ने नीलम गिरी संग किया रोमांटिक डांस,’कबले लईका होई दुसरका’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

‘कबले लईका होई दुसरका’ में दिखी अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की गजब की केमेस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने चाहने वालों के मनोरंजन के लिए बहुत ही इंटरटेनिंग वीडियो गाने लेकर आए हैं। कल्लू, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी और पॉपुलर गायिका शिल्पी राज की तिकड़ी का धमाल वीडियो सांग ‘कबले लईका होई दुसरका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में कल्लू और नीलम गिरी की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में कल्लू के मधुर सुर में गायिका शिल्पी राज ने भी सुर मिलाया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्डस प्रस्तुत ‘कबले लईका होई दुसरका’ वीडियो सांग में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी बेहद आकर्षक लग रही है। इस पूरे सांग में कल्लू ने लुंगी और टी-शर्ट पहनकर अपने चाहने वालों का मनोरंजन किया है, वहीं नीलम गिरी कलरफूल साड़ी में बहुत सुंदर और आकर्षक लग रही हैं। इस बेहतरीन गाने में शानदार डांस और मनमोहक अदायगी का लाजवाब मिश्रण है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार विकास चंद्रवंशी, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित,परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। सहयोग गुड्डू जी पांडेय,हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *