February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया एक्टर राज यादव, सिंगर रोहित रुद्रा का बोलबम गीत “लेला ए बम हमरो अर्जी”

भोजपुरी के हैंडसम हीरो राज यादव और विख्यात लोक गायक रोहित रुद्रा का बोलबम गीत लेला ए बम हमरो अर्जी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग में एक बेहद दर्द भरी कहानी प्रस्तुत की गई है। दिल को छू लेने वाले इस गीत को अपनी मार्मिक आवाज दी है रोहित रुद्र ने जबकि इसके वीडियो में राज यादव फीचर कर रहे हैं। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत “लेला ए बम हमरो अर्जी” के खूबसूरत शब्दों को कवि प्यारेलाल यादव ने लिखा है जबकि संगीतकार साजन मिश्रा हैं। डायरेक्टर अनूप गुप्ता हैं। धीरज ठाकुर का सहयोग मिला है। यह बोलबम गीत भोलेनाथ के भक्तों के दिलों से निकली हुई आवाज है। वीडियो में राज यादव के साथ रोहित रुद्र भी दिख रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *