February 15, 2026

विक्की सिंह, पलक का बोलबम गीत “सुन ए गणेश के मम्मी”, रोज़ रेकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

भोजपुरी के विख्यात लोक गायक विक्की सिंह और पलक का।बोलबम गीत सुन ए गणेश के मम्मी रोज़ रेकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया है। सिंगर विक्की सिंह और पलक का यह एक बहुत ही प्यारा सावन गीत है। इस कर्णप्रिय गीत का अभी केवल ऑडियो रिलीज किया गया है, जल्द ही वीडियो भी आउट होगा। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

विक्की सिंह इस गीत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि रोज़ रिकार्ड्स का सावन का धमाकेदार कांवर भजन आप लोगों के बीच आ गया है।आप सब एक बार जरूर सुनें। और अपना प्यार आशीर्वाद दें। हर हर महादेव।” रोज़ रिकार्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत “सुन ए गणेश के मम्मी” के खूबसूरत शब्दों को अमर विदेशी ने लिखा है जबकि संगीतकार जय गुरुदेवा हैं। प्रोड्यूसर रत्नेश सिंह हैं।
यह बोलबम गीत भोलेनाथ की भक्ति में डूबा देने वाला गीत है जिसे काफी सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *