April 2, 2026

भोजपुरी फिल्म : तू निकला छुपा रुस्तम की शूटिंग समाप्त

श्री सिद्धिविनायक फिल्म क्रिएशन बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तू निकला छुपा रुस्तम  की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ विभिन्न लोकेशन पर वन शेड्यूल में पूरी कर ली गई गई। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जोर शोर से किया जा रहा है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की जा रही संपूर्ण पारिवारिक व साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्म है। केंद्रीय भूमिका में  भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव और भोजपुरी आइकॉन पूनम दूबे की रोमांटिक जोड़ी है, वे एक फिर एक साथ नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म के निर्माता बृजेश कुमार सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। कथा, पटकथा अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है तथा संवाद इंद्रजीत कुमार ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन डीके शर्मा, मारधाड़ इकबाल सुलेमान, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। कार्यकारी निर्माता शिवेंद्र सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर दुर्गेश सिंह चौहान व राजेश निषाद हैं। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, पूनम दूबे, शिव सिंह श्रीनेत, उमेश सिंह, अनूप लोटा तिवारी, रजनीश पाठक, अभय राय, स्वीटी सिंह, ट्विंकल विश्वकर्मा, राजू भारती, नीरज यादव अहिरा, नीलू यादव, बाल कलाकार स्वरा त्रिपाठी हैं।
Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *