April 1, 2026

पहली नजर को सलाम फेम सिंगर एक्टर राज रंजीत का विनय बिहारी संग “बाबा खोल दी नजरिया” का वीडियो कल होगा रिलीज

सुपरहिट भोजपुरी फिल्म पहली नजर को सलाम से चर्चा में आये भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर राज रंजीत एवं गीतकार विनय बिहारी का बोलबम गीत “बाबा खोल दी नजरिया” का ऑडियो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी लोकप्रिय हुआ है। इस गाने के ऑडियो सांग को काफी व्यूज मिल रहे हैं। विनय बिहारी और राज रंजीत की आवाज़ में इस गीत को खूब सुना जा रहा है। अब इसका वीडियो भी कल रिलीज किया जाएगा।
अभिनेता और सिंगर राज रंजीत ने कहा कि मेरा और विनय बिहारी का ऑडियो सांग बाबा खोल दी नजरिया  आप लोगो ने खूब पसन्द किया, धन्यवाद। कल 16 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से उसका वीडियो रिलीज होने जा रहा है। आप लोगों से आग्रह है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में देखेँ, लाइक शेयर और कमेंट करें। हमे आप लोगों के कमेंट का इंतजार रहता है। गाना बनाने में हम सभी ने काफी मेहनत की है। अच्छे गानो को पसन्द करने और देखने की आप लोगों की जिम्मेदारी है ताकि भोजपुरी में और बेहतर काम हो। हर हर महादेव।”
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत बाबा खोल दी नजरिया का संगीत रंजय बावला पटना ने दिया है जबकि इस पारंपरिक मैथिली लिरिक्स को विनय बिहारी, राज रंजीत ने लिखा है। राज रंजीत का यह बोलबम गीत भक्ति भाव से भरा हुआ है जो श्रद्धालुओं के लिए एक परफेक्ट गीत है। प्रतिष्ठित संगीत कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने इस तरह के गानों को रिलीज करने और प्रोमोट करने का जो सिलसिला शुरू किया है वो भोजपूरी लोक गीत की धरोहर को बचाने की तरफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गायक अभिनेता राज रंजीत ने भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार का शुक्रिया अदा किया है कि इस तरह के गीतों को कम्पनी खूब प्रोमोट करके रिलीज कर रही है और साफ सुथरे गाने भोजपुरिया दर्शकों तक पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *