February 16, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म “दिल धक धक करे” का गाना “बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला” हुआ रिलीज, तनुश्री व प्रियंका महाराज का जलवा

भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू की सुपर हिट फिल्म दिल धक धक करे का धमाकेदार फुल वीडियो सांग “बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। अरविन्द अकेला कल्लू, तनुश्री औऱ प्रियंका महाराज पर इस रोमांटिक सांग को शानदार ढंग से फ़िल्माया गया है। इस बेहतरीन गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है।

सुरभि माधव एंटरटेनमेंट और एसके वर्मा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म दिल धक धक करे के इस गीत “बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला” में कल्लू, तनुश्री और प्रियंका महाराज की तिकड़ी और इनका रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग गाने का इंतजार कर रहे थे, गाना जैसे ही रिलीज हुआ दर्शको ने इसे हाथों हाथ ले लिया है। कल्लू के के साथ गाने में दोनों हसीनाएं हॉट लग रही हैं। इसमे तनुश्री जहां शार्ट ड्रेस में कातिलाना अदा दिखा रही हैं वहीं प्रियंका महाराज सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं। कल्लू अपने चिरपरिचित स्टाइल में इस गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज गाने के संगीतकार श्याम आज़ाद और गीतकार आजाद सिंह हैं। आपको बता दें कि कल्लू की इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में बंपर रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के शानदार एक्शन को तो पसन्द किया ही गया इसके म्यूजिक की भी बहुत तारीफ हुई। फिल्म को मेराज खान ने डायरेक्ट किया है और बीएम राय व एसके वर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। माधव राय ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है। फिल्म का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू , तनुश्री चटर्जी, प्रियंका महाराज के अलावा संजय महानंद, अमित कश्यप, सीपी भट्ट, धर्मेन श्रीवास्तव, संजय यादव, विजय वर्मा और माधव राय हैं। फिल्म का म्यूजिक श्याम-आजाद ने दिया है। गीतकार श्याम देहाती और आजाद सिंह है। फिल्म के डायलॉग राइटर राजेश पांडे और एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *