February 16, 2026

समर सिंह और आकांक्षा दूबे की बोल्ड जोड़ी ने धमाल मचा दिया, “पलंगिया कइले बा पागल” बना रहा पागल

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दूबे की बोल्ड जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में गिनी जाती है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज क्रिएट किए हैं। अब इस बोल्ड और हिट जोड़ी ने अपने नए सांग पलंगिया कइले बा पागल के द्वारा धमाल मचा दिया है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी कातिल अदाओं से सभी को क्रेजी कर दिया है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो पलंग पर फिल्माया गया है।

इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है और गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है जिसके कोरियोग्राफर कुमार चन्दन हैं। प्रोडयूसर मनोज मिश्रा, एडिटर प्रशांत सिंह हैं। आदिशक्ति फिल्म्स के यूटयूब चैनल से यह रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है और समर सिंह और आकांक्षा दूबे की शानदार परफ़ॉर्मेंस लोगों को पागल बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *