July 29, 2026

सरिता श्रीवास्तव (शिवलिका) ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

फ़ैशन मॉडल और मिसेज फैशन आइकॉन उत्तर प्रदेश 2021 की विजेता सरिता श्रीवास्तव (शिवलिका) ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ये भी बताया कि योग और व्यायाम करने से सिर्फ़ हमारा तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है और हमारे मन और मस्तिष्क में एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है,जिससे हमें आत्मशक्ति मिलती है। किसी भी काम को करने के लिए, आगे बढ़ने के लिए हमारे अंदर आत्मशक्ति का होना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए हफ़्ते में कम से कम 4 दिन योगा या कोई भी व्यायाम ज़रूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *