February 16, 2026

खेसारी लाल यादव के साथ एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ रही हैं पाखी हेगड़े

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े की हिट और हॉट जोड़ी यूटयूब पर एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ रही है। इस जबरदस्त जोड़ी के दो धमाकेदार सांग जवानी जर्दा के पान और ‘बंगालनियां’ से तहलका मचा दिया है. और अब एक और धमाका लेकर दोनों सितारे जल्द आ रहे हैं जिसका नाम है “नाच की मल्किनिया”।

सोशल मीडिया पर पाखी हेगड़े ने खेसारी लाल यादव के साथ अपनी एक बवाल फ़ोटो शेयर की है जो खूब पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में पाखी हेगड़े किसी एंजेल से कम नहीं लग रही हैं वहीं खेसारी लाल दाढ़ी, चश्मे और चैन के साथ एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी सुपर हिट है। इस तस्वीर के साथ पाखी हेगड़े ने लिखा है “क्या आप लोगों को मेरे अगले सांग का इंतजार है?

खुशखबरी यह हैं कि अब इंतजार खत्म होगा। तो हमारा शानदार सांग नाच की मलकिनी जल्द आ रहा है। आप सभी का इंतज़ार अब होगा ख़त्म। वीडियो सांग “नाच की माल्किनिया” आपके बीच बहुत जल्द पेश होगा। क्या आपलोग उत्साहित हैं, मैं तो बहुत एक्साइटेड हूँ। खेसारी लाल यादव, इस खूबसूरत मौके के लिए आपका बहुत शुक्रिया। अपनी टीम में मुझे शामिल करने के लिए आभार।”

पाखी हेगड़े और खेसारी लाल यादव के फैन्स इस गाने का अभी से इंतजार करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं।एक फैन ने कमेंट किया “सबसे बड़ा ब्लास्ट गाना जल्द आ रहा है।” वहीं एक और फैन ने लिखा “बहुत ही प्यारी जोड़ी है आप दोनों की सुपर से भी ऊपर।”

आपको बता दें कि जब पाखी वर्षों बाद भोजपुरी गाने में नजर आईं थी और लोगों ने उन के डांस को खूब एन्जॉय किया। अब एक बार फिर ये जोड़ी अपना जादू लोगों पर चलाने आ रही है. खेसारी लाल यादव के साथ पाखी के हालिया दोनो गानो ने यूट्यूब पर लाखों व्यूज पाए हैं अब लोगों को हैट्रिक का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *