February 16, 2026

गुंजन सिंह का गाना “बढ़ाता करोनमा ऎ सोनमा” सोशल डिस्टेंसिंग का दे रहे हैं संदेश

मुंबई : देश भर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है, ऐसे में दूरी बना कर रहें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। यह संदेश भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह अपने नए वीडियो सांग “बढ़ाता करोनमा ऎ सोनमा” में दे रहे हैं। इस गाने में वो यह गाते हैं कि इस समय बहुत तेज रफ्तारी से यह वायरस फैल रहा है, ऐसे में वैसे ही लॉक डाउन लगने की आशंका है जैसा पिछले साल लगा था। इसलिए लोगों से मिलने से बचें और खुद को सुरक्षित रखें। इस वीडियो में गुंजन सिंह खुद भी मास्क पहने हुए हैं और बाकी डांसर्स भी मास्क पहन कर डांस कर रहे हैं।

गुंजन सिंह का यह गाना आउट होते ही वायरल हो गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज होने के 8 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज मिले हैं और यूट्यूब पर यह गीत खूब देखा जा रहा है।

गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ में इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने इसका संगीत सजाया है। गुंजन सिंह ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। इस शानदार वीडियो में गुंजन सिंह का डांस देखने लायक है, उन्हों ने वीडियो में जमके तड़का लगाया है। यही वजह है कि उनके फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं और यह गाना तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।

इस वीडियो सांग को भव्य ढंग से फिल्माया गया है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं जबकि कैमरामैन नितेश राय हैं। वीडियो के एडिटर सोनू पांडेय हैं और इसकी परिकल्पना राकेश सिंह मारु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *