February 16, 2026

पाखी हेगड़े की 6 साल बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में तूफानी वापसी

मुंबई : भोजपुरी की लकी चार्म स्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने 6 साल बाद कमबैक किया, तो जैसे तूफान आ गया है। जी हां, भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और पाखी हेगड़े का गाना ‘बंगलिनिया’ रिलीज के साथ ही बेपनाह वायरल हो गया है। इस गाने ने महज 9 घंटे में 3 मिलियन व्‍यूज के आंकड़े को पार कर लिया और यह तेजी से रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। एक दिन में इस गाने को 5 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिले हैं।

पाखी हेगड़े इस सांग के जबरदस्त रिस्पॉन्स से बेहद खुश और उत्साहित हैं। खेसारीलाल यादव के साथ उन्होंने पहली बार किसी गाने में काम किया है और यह बहुत ही प्‍यारा गाना बन गया है। इसमे पाखी काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस गाने के साथ मैंने 6 साल बाद वापसी की और जिस तरह मेरे फैन्स, दर्शकों ने मुझे सपोर्ट किया, इस गाने को प्यार दिया है। मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। इतने सारे व्यूज, लाईक मेरे लिए बहुत मायने रखता है। थैंक्स एवेरी वन।”

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर यह म्यूज़िक वीडियो ‘बंगलिनीया’ आदिशक्ति फिल्‍म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे खूब देखा जा रहा है। इस गाने की विशेषता यह है कि इतने गैप के बाद पाखी हेगड़े ने भोजपुरी गाने में कमबैक किया है, जिसमें खेसारीलाल यादव भी साथ हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

उल्लेखनीय है कि  ‘बंगलिनिया’ गीत को खेसारीलाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। लिरिक्‍स अखिलेश कश्‍यप ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक रौशन सिंह का है। वीडियो डायरेक्‍टर आशीष सत्‍यार्थी हैं। कोरियोग्राफर गोल्‍डी जायसवाल और बॉबी जैक्‍सन हैं। इसके डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर विवेक वीएफएक्स और प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। इस गाने की जबरदस्त सफलता से लग रहा है कि अब ख़ेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी भी हॉट केक की तरह चर्चित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *