February 16, 2026

निसार खान और कनक पांडेय की भोजपुरी फिल्म “नकली नवाब” का गाना “बलमजी सुघर रूपवा” कल सुबह 6 बजे होगा रिलीज

मुंबई| वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत निसार खान और कनक पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “नकली नवाब” का धमाकेदार वीडियो सांग “बलमजी सुघर रूपवा” कल 27 मार्च को सुबह 6 बजे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस खास रोमांटिक गाने का टीज़र लांच कर दिया गया है जिसमें एक शानदार लोकेशन पर फिल्माए गए इस सांग में निसार खान और कनक पांडेय की जोड़ी दिख रही है। उनके बीच गजब की केमिस्ट्री और बेहतरीन डांस नजर आ रहा है। गाने का म्यूजिक कमाल का है और दोनों सितारों ने इस सांग में जान डाल दी है तो इन्तेजार बस खत्म होने जा रहा है, कल सुबह आप यह पूरा गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के चैनल पर देख सकेंगे।

फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘नकली नवाब’ का ट्रेलर कुछ दिनों पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था, जिसे खूब देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फिल्‍म ‘नकली नवाब’ की शूटिंग लखनऊ में की गई है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। कहानी को लिखा और डायरेक्ट किया है शुभम सिंह ने, जबकि स्क्रीनप्ले अर्चना साबुरी का है। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी, प्रकाश, अरविंद तिवारी हैं। इस फिल्म के मधुर और कर्णप्रिय गीतों को आवाज़ दी है प्रियंका सिंह, मोहन राठौड़, आलोक कुमार, नीलकमल, अमित सिंह, के टी, राजा ने। इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्युसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना), डीओपी साहिल जे अंसारी, आर्ट डायरेक्टर संतोष, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, प्रसून यादव, एक्शन मास्टर प्रदीप खड़का हैं। इस शानदार फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम त्रिशा स्टूडियो मुंबई में हुआ है। मेकअप आर्टिस्ट बबलू एंड टीम थी। मुख्य कलाकार निसार खान, कनक पांडेय, अवधेश मिश्रा, आयशा कश्यप, डिंपल सिंह, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, के के गोस्वामी, अनीता रावत और मटरू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *