April 2, 2026

रत्नाकर कुमार ने देसी स्टार समर सिंह के साथ मेगा बजट मूवी बनाने की घोषणा

मुंबई|भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह 2021 में कई बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। हाल ही में मशहूर म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने समर सिंह के साथ एक मेगा बजट की मूवी बनाने की घोषणा की है। जी हां, निर्माता रत्नाकर कुमार समर सिंह स्टारर एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए समर सिंह को अनुबंधित किया गया है। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अवधेश मिश्रा। सूत्रों से पता चला है कि इस फिल्म का कांसेप्ट एकदम फ्रेश होगा जो भोजपुरी ऑडियंस के लिए बिल्कुल अलग होने वाला है। समर सिंह के साथ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित की जाने वाली फिल्म के निर्देशक अवधेश मिश्रा होंगे। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर और प्रोड्युसर रत्नाकर कुमार ने बताया कि हमारी संगीत कम्पनी ने समर सिंह को एक फिल्म के लिए साइन किया है।

समर सिंह भोजपुरी के देसी स्टार हैं, उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में हम नए साल में उनके साथ यह एकदम नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म का गीत संगीत बहुत शानदार होगा, समर सिंह की आवाज़ में ही अधिकतर गाने होंगे। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है मगर उनके फैन्स को ज़्यादा इंतेज़ार नहीं करना होगा हम बहुत जल्द ही फिल्म के नाम और बाकी स्टार कास्ट की डिटेल्स की ऑफिसियल घोषणा करेंगे।” उधर समर सिंह भी रत्नाकर कुमार के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से मेरे बहुत से गाने रिलीज़ हुए हैं जिसे लाखों, करोड़ों ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। अब इस बैनर तले बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद एकसाइटेड हूं। एक और बात से मैं खुश हूं कि इसे हम सब के चहेते ऐक्टर डायरेक्टर अवधेश मिश्रा निर्देशित करने जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *