February 16, 2026

समर सिंह का सैड सांग ‘ए करेजा भुला गईलु का’ कोवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का सैड सांग ‘ए करेजा भुला गईलु का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। समर सिंह के दर्द भरे बेवफाई वाले इस वीडियो सैड सांग को  काफी व्यूज़ मिल रहे हैं। इस गाने में समर सिंह ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। यह गाना बहुत ही रोमांचक है। इस गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।  समर सिंह का यह भोजपुरी सैड सांग उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।

समर सिंह के फैंस इस गाने को बहुत ही पसंद कर रहें हैं और उनका ये गाना बहुत ही फेमस हो रहा है। समर सिंह ने हमेशा की तरह इस गाने को अपनी विशेष शैली में गाया है और अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गीत को लिखा है गीतकार आलोक यादव, कुन्दन प्रीत ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है संगीतकार एडीआर आनन्द ऑन पार्टी ने। इसके विडियो डायरेक्टर सुनील बाबा और एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस बेहतरीन गीत के कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय (मनोज) हैं। कांसेप्ट संदीप राज का है। इसके एमडी अफजल शाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *