February 11, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का न्यू ईयर धमाल “डी जे पे गाना बजी भोजपुरी” हुआ वायरल

मुंबई| नये साल के स्वागत पर खूब गाने बनाकर रिलीज़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का एक न्यू ईयर धमाका सांग रिलीज़ हुआ है। वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस पार्टी सांग का नाम है “डी जे पे गाना बजी भोजपुरी”। गाने के बोल बेहद अच्छे लिखे गए हैं “दिल्ली कोलकता चाहे रहिह मंसूरी, नचिह् गाना बजाके भोजपुरी”… जी हां, इस तरह के शब्दों को बड़ी खूबसूरती से संगीत से सजाया गया है। जिसे कल्लू ने अपनी जादू भरी आवाज़ से इसे लोकप्रिय बना दिया है। इस न्यू ईयर सांग को आप एक बार जरूर देखें, आपको इस गाने से प्यार हो जाएगा। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सभी फैन्स और भोजपुरी दर्शकों को नए साल की बधाई दी है और हैप्पी न्यू ईयर 2021 कहा है।

गाने को रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और इसे देखने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। इस गाने के बोल लिखे हैं अजय बच्चन ने जबकि संगीत तैयार किया है छोटू रावत ने। इस धमाल विडियो को डायरेक्ट किया है आशु बाबा ने जबकि डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। इसके एडिटर लोकेश विश्वकर्मा और रिकार्डिस्ट हर्ष (अयोध्या) हैं। आपको बता दें कि अरविन्द अकेला कल्लू फिलहाल भोजपुरी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ 7 हीरोइन की कमेस्ट्री दर्शकों के लिए काफी इंटरटेनिंग होगी। खैर फिलहाल तो आप नए साल का जश्न कल्लू के इस भोजपुरी सांग को बजाकर मनाइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *