February 11, 2026

एक्ट्रेस रानी सिंह का विडियो सांग शादी से पहिले माफ़ बा हुआ बेहद पॉपुलर , हो रही है अभिनय की तारीफ

मुंबई|  भोजपुरी में आजकल नए नए टाइटल के साथ मधुर गीत संगीत बनाए जा रहे हैं, जो काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक विडियो सांग रिलीज हुआ है जिसका नाम है शादी से पहिले माफ़ बा। इस विडियो सांग में एक्ट्रेस रानी सिंह के परफॉर्मेंस की खूब सराहना की जा रही है। उन्होंने कमाल का एक्टिंग व डांस किया है। इस गाने को मधुर स्वर में गाया है पॉपुलर सिंगर आर पी गोपाल ने और उनका साथ दी हैं गायिका आर्शिया सिद्दीकी ने। अनिल भाई ने इसका संगीत तैयार किया है जबकि गीत को लिखा है संतोष उत्पाती ने। इसमें डायमंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो का विशेष सहयोग रहा है जो राजा श्रीवास्तव का है। आदित्य फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस विडियो की खास बात है आर पी गोपाल की मधुर आवाज़ जिसके श्रोता और दर्शक दीवाने बन गए हैं। उन्होंने इस सांग को इतनी गहराइ से गाया है और खुद को इस संगीत में डूबा दिया है कि गाना बेहद आकर्षक लग रहा है। इस अलबम गीत के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर बिट्टू हैं। डीओपी और एडिटर हैं सुदीप सुमन हैं। इसका ऑडियो विडियो डायमंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में तैयार किया गया है। इसे एम एस भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। राजा श्रीवास्तव द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसे खूब देखा व पसंद किया जा रहा है। अभिनेता बंटी यादव और अभिनेत्री रानी सिंह इस विडियो में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री रानी सिंह अपने इस गीत की बेपनाह लोकप्रियता से काफी खुश हैं और उत्साहित हैं कि उनके गीत को लोग पसंद कर रहे हैं। वह आगे भी कई प्रोजेक्ट्स कर रही हैं और अपनी अभिनय का जादू पूरी दुनिया में दिखाना चाहती हैं। रानी ने कहा कि जैसा हमने सोचा भी नहीं था यह वैसा अलबम बन गया है। इसमें ख़ास बात यह है कि इसका विडियो बहुत अच्छी तरह शूट हुआ है। लॉक डाउन के बाद यह एक अच्छा गाना रिलीज हुआ है। एम एस भोजपुरी चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। वहीँ इसके प्रोड्यूसर राजा श्रीवास्तव ने कहा कि भले ही इसमें लीड किरदार अदा करने वाले लड़के की उम्र कम और लड़की की उम्र थोड़ी ज्यादा है। मगर उम्र से रोमांस का कोई सम्बन्ध नहीं होता। इसके सिंगर पहले भी कई हिट गाने गा चुके हैं। यह एक पूरी टीम का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ मैं एक फिल्म में एक्टिंग भी कर चुका हूँ। मैंने स्ट्रगल करने वाले कई लोगों को देखा है जो भटकते रहते हैं। हमने उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए इस डायमंड स्टूडियो को स्टार्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *