February 15, 2026

चन्दन चंचल का विडियो सांग “खालू की जियान करेलू” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़

मुंबई| भोजपुरी के चर्चित सिंगर चन्दन चंचल का सुपरहिट विडियो सांग “खालू की जियान करेलू” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह वीडियो सांग रिलीज़ होते ही यूटयूब पर छा गया है। जिसे काफी व्यूज़ मिल रहे हैं और इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत चन्दन चंचल के मधुर स्वर में गाये हुए वीडियो सांग “खालू की जियान करेलू” का संगीत आर्या शर्मा ने दिया है जबकि इसके बोल लिखे हैं गीतकार प्रभु बिशुनपुरी ने। इस शानदार विडियो के डायरेक्टर हैं मोस्ट पॉपुलर इन पटना आर्यन देव ने। चन्दन चंचल इस प्यारे से म्यूज़िक वीडियो में एक आकर्षक और अलग अवतार मेे दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार ने बताया कि चन्दन चंचल भोजपुरी सिंगर्स की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। उनके गाने रिलीज़ होते ही पॉपुलर हो जाते हैं।

उनकी अपनी एक फैन फॉलोइंग है और जिस तरह उनका यह नया सांग “खालू की जियान करेलू” दर्शक पसंद कर रहे हैं ऐसा लग रहा है कि यह बहुत जल्द मोस्ट पॉपुलर सांग में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगा।” वहीं सिंगर चन्दन चंचल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि यह एक ऐसी म्यूज़िक कम्पनी है जो कलाकारों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। आपको बता दें कि चन्दन चंचल के गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में यूट्यूब पर चंदन चंचल और अंजली भारती का एक गाना जेसीबी से खोदाई करेला भी खूब वायरल हुआ है। इसे भी अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *